Gaon Ki Beti Yojana 2025

Jai Kathela

Gaon Ki Beti Yojana 2025: सरकार दे रही है गाँव की बेटियों को 5000 रुपये, अभी आवेदन करें

Gaon Ki Beti Yojana, Gaon Ki Beti Yojana 2024, MP Gaon Ki Beti Yojana 2024

Gaon Ki Beti Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए गांव की बेटी योजना शुरू करी। इस योजना के तहत सरकार राज्य की बेटियों को 12वीं कक्षा मैं अच्छे नंबर लाकर टॉप किया उनको हर मह 500 रुपये और साल मैं 10 महीने 5000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार द्वारा दी गई राशि बेटियों को छात्रवृत्ति के रूप में दी जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
"

मध्य प्रदेश सरकार का इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के तहत राज्य की बेटियों को हर महीने 500 रुपये मिलते हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य की बेटियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। इस पोस्ट में आपको ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी जानकारी मिलने वाली है, इसलिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Gaon Ki Beti Yojana 2025 क्या है

गांव की बेटी योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। इस योजना के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस योजना में राज्य की बेटियों को हर साल ₹5000 मिलेंगे। सरकार इस राशि को हर महीने की किस्तों में राज्य की बेटियों के बैंक खाते में स्थानांतरित करती है। योजना के तहत, बेटियों को हर साल 10 महीनों के लिए ₹500 की किस्त मिलती है।

आपको बता दें कि गांव की बेटी योजना के तहत प्राप्त राशि बेटियों को छात्रवृत्ति के रूप में मिलती है। इस लाभ से बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। इस योजना का लाभ उन बेटियों को मिलता है जिन्होंने 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई छोड़ दी थी।

Gaon Ki Beti Yojana 2025 Details

योजना का नामGaon Ki Beti Yojana 2025
शुरुआत की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीगांव की बेटियाँ
उद्देश्यउच्च शिक्षा को बढ़ावा देना
आधिकारिक वेबसाइटscholarshipportal.mp.nic.in
वर्ष2025
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
छात्रवृत्ति राशिसाल के दस महीनों के लिए हर महीने ₹500

Gaon Ki Beti Yojana 2025 पात्रता

  • गांव की बेटी योजना का लाभ मध्य प्रदेश राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बेटियों को मिलता है।
  • योजना का लाभ उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली है।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए 12वीं कक्षा में 60% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
  • 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद, यदि बेटी ने स्नातक की पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया है, तो ही उसे योजना का लाभ मिलेगा।

Gaon Ki Beti Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • 12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
Gaon Ki Beti Yojana 2024

Gaon Ki Beti Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: गांव की बेटी योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें: आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको पंजीकरण (पुराना/नया) गांव की बेटी योजना का लिंक मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  3. नया आवेदनकर्ता विकल्प चुनें: इसके बाद एक नया पृष्ठ खुलेगा, यहां आपको नया आवेदनकर्ता विकल्प पर क्लिक करना है।
  4. समग्र आईडी नंबर दर्ज करें: इसके बाद एक नया पृष्ठ खुलेगा, जहां आपको अपना समग्र आईडी नंबर दर्ज करना होगा और फिर कैप्चा कोड भरकर सत्यापित करना होगा।
  5. फॉर्म भरें: इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसे आपको भरना होगा।
  6. लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें: फॉर्म भरने के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिसकी सहायता से आपको पोर्टल में लॉगिन करना है।
  7. फॉर्म और दस्तावेज़ अपलोड करें: पोर्टल में लॉगिन करने के बाद गांव की बेटी योजना का फॉर्म खुलेगा जिसे आपको भरना है। फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज़ों को स्कैन कर अपलोड करना है और अंत में सबमिट करना है।

इस प्रकार आप ऑनलाइन माध्यम से मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।Note: योजना के तहत जारी राशि सरकार द्वारा बेटियों को छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाती है। बेटियों को यह राशि साल के 10 महीनों में 500 रुपये की दर से प्राप्त होती है। सरकार यह राशि बेटियों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित करती है, जिसका लाभ लेने के लिए राज्य की बेटियों को पहले कॉलेज में प्रवेश लेना आवश्यक है।

अन्य योजनाएं

Leave a Comment

Join WhatsApp!