Jai Kathela

UP Anti Bhu Mafia Portal 2024: अवैध कब्जे की शिकायत यहाँ दर्ज करें, जाने कैसे करें आवेदन यूपी एंटी भू माफिया पोर्टल 2024

Anti Bhu Mafia Portal 2024, UP Anti Bhu Mafia, UP Anti Bhu Mafia Portal, UP Anti Bhu Mafia Portal 2024

UP Anti Bhu Mafia Portal: उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा UP Anti Bhu Mafia Portal की शुरुआत की गई है। ताकि राज्य के भोले-भाले लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा न करके उनको बेघर क्र देते थे लेकिन अब एसा नही होगा। क्योंकि इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाले सामान्य नागरिक अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के बाद संबंधित विभाग द्वारा जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाती है। अगर आप भी इस पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आपको इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना पड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
"

उत्तर प्रदेश राज्य के उन सभी नागरिकों के लिए यह एक मदद कदम है, जिनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। एंटी भू माफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा कर वे अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको यूपी एंटी भू माफिया पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जैसे कि यह पोर्टल क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है। कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें।

UP Anti Bhu Mafia Portal 2024 क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमि माफियाओं पर नियंत्रण पाने के लिए एंटी भू माफिया पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के सामान्य नागरिक अपनी जमीन पर हुए अतिक्रमण या अवैध कब्जे की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। अक्सर देखा गया है कि सामान्य नागरिक भूमि माफियाओं के डर से अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज नहीं कर पाते, जिससे उनकी मेहनत की कमाई गई संपत्ति उनके हाथ से निकल जाती है।

इसके अलावा, भूमि माफियाओं द्वारा सरकारी संपत्तियों पर भी अवैध कब्जा कर लिया जाता है। इन अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एंटी भू माफिया पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के आम नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं ताकि संबंधित विभाग द्वारा इस पर कार्रवाई की जा सके।

यूपी एंटी भू माफिया पोर्टल 2024 शुरू करने का उद्देश्य

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कई बार भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज की जाती है, अर्थात भूमि माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की जाती है या भूमि माफियाओं का इतना प्रभाव होता है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

संबंधित विभाग द्वारा शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के कारण आम जनता की समस्याएं हल नहीं हो पाती हैं। इससे भूमि माफियाओं की अवैध गतिविधियों को और बढ़ावा मिलता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने एंटी भू माफिया पोर्टल शुरू किया है जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य के सामान्य नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे।

यूपी एंटी भू माफिया पोर्टल 2024 के लाभ

  • उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक एंटी भू माफिया पोर्टल पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
  • इस पोर्टल में शिकायत दर्ज करने के बाद, सामान्य नागरिकों को संबंधित विभाग में जाकर शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • एंटी भू माफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के कुछ ही समय बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
  • यूपी एंटी भू माफिया पोर्टल में शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ वीडियो भी अपलोड किया जा सकता है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने हर तहसील और हर मंडल में भूमि माफिया परिवहन की व्यवस्था की है।
  • इस पोर्टल में शिकायत दर्ज करने के बाद, आपकी समस्या को 24 घंटे के भीतर हल करने का कार्य किया जाएगा।
  • इस पोर्टल के शुरू होने से राज्य में भूमि माफियाओं द्वारा की जा रही अवैध गतिविधियों में कमी आएगी।

UP Anti Bhu Mafia Portal 2024 पर शिकायत कैसे दर्ज करें?

मित्रों, अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं और आप एंटी भू माफिया पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  1. यूपी एंटी भू माफिया पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://jansunwai.up.nic.in/ पर जाना होगा।
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
  3. क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, यहाँ आपको मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, कैप्चा कोड भरकर ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा।
  4. इसके बाद, उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल पर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
  5. इसके अलावा, भूमि माफियाओं के खिलाफ जानकारी दर्ज करनी होगी और फिर अंत में आपको सबमिट करना होगा।
  6. सबमिट करने के साथ ही आपकी रजिस्ट्रेशन यूपी एंटी भू माफिया पोर्टल पर सबमिट हो जाएगी।
  7. इसके बाद, आपको इसकी पर्ची और रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा, जिसका उपयोग करके आप बाद में अपनी शिकायत की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

इस प्रकार, उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक आसानी से अपने घर बैठे एंटी भू माफिया पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और जल्द ही अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

Also Read This Post

अन्य योजनाएं

Leave a Comment

Join WhatsApp!