इंडियन कोस्ट गार्ड ICG भर्ती 2025: नविक (GD) और नविक (DB) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें योग्यता और तारीखें

Jai Kathela

इंडियन कोस्ट गार्ड ICG भर्ती 2025: नविक (GD) और नविक (DB) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें योग्यता और तारीखें

(जनरल ड्यूटी) GD और नविक (डोमेस्टिक ब्रांच) DB CGEPT, इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG), इंडियन कोस्ट गार्ड ICG भर्ती 2025

इंडियन कोस्ट गार्ड ICG भर्ती 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) में नविक (जनरल ड्यूटी) GD और नविक (डोमेस्टिक ब्रांच) DB CGEPT के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह भर्ती कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सनल टेस्ट (CGEPT) – 02/2025 बैच के तहत की जा रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी 2025 से शुरू होंगे और 25 फरवरी 2025 तक जारी रहेंगे। इस आर्टिकल मैं आपको सभी जानकारी दी जाएगी जेसे भर्ती की प्रक्रिया, योग्यता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी देंगे। DSSSB PGT Teacher Recruitment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
"

कब से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

  • आवेदन शुरू: 11 फरवरी 2025
  • आवेदन अंत: 25 फरवरी 2025
  • स्टेज-I परीक्षा: मध्य/अंत अप्रैल 2025
  • स्टेज-II परीक्षा: जून 2025
  • स्टेज-III परीक्षा: प्रारंभिक/मध्य सितंबर 202

Coast Guard ICG Navik GD and DB CGEPT भर्ती के लिए योग्यता

भारतीय तटरक्षक दल में नाविक (GD) और नाविक (DB) की नौकरी के लिए भारतीय पुरुष नागरिकों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन करने के लिए उम्र और शिक्षा संबंधी कुछ शर्तें नीचे दी गई हैं।

1. भर्ती के लिए Educational Qualification:

  • नविक (जनरल ड्यूटी): 12वीं कक्षा उत्तीर्ण गणित और भौतिकी के साथ।
  • नविक (डोमेस्टिक ब्रांच): 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।

जरुरी जानकारी: अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरते समय अपनी मार्कशीट में दिए गए सभी विषयों के अंक भरने होंगे। ऑनलाइन आवेदन में गलत या अधूरे अंक भरने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

2. भर्ती के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 01 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच होना चाहिए। SC/ST उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष और OBC (non-creamy) उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पदों और भर्ती की जानकारी:

1. Navik (GD) Vacancy

ZONEUREWSOBCSTSCTOTAL
North250617071065
West200514060853
East150410040538
South210514060854
Central190513050850
Total10025682839260

2. Navik (DB) Vacancy Distribution

ZONEUREWSOBCSTSCTOTAL
North040102010210
West030102010209
East030001000105
South030102010209
Central030102000107
Total160409030840

Coast Guard ICG Navik GD and DB भर्ती कैसे होगी

उम्मीदवारों का चयन चरण-I, II, III और IV में उनके प्रदर्शन, चिकित्सा जांच में पास होने और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा। ICG में भर्ती के लिए इन सभी चरणों को पास करना जरूरी है। CGEPT की परीक्षा शुरू होने से पहले सभी उम्मीदवारों की पहचान अनिवार्य रूप से जांची जाएगी, जिसमें नीचे दिए गए दस्तावेज़ों और विवरणों का मिलान किया जाएगा:

  1. पहला चरण: ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, तर्क और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे।
  2. दूसरा चरण: आपकी जांच की जाएगी। इसमें:
    • शारीरिक फिटनेस टेस्ट
    • कागजों की जांच
    • डॉक्टरी जांच
  3. तीसरा चरण: चुने गए लोगों को INS चिल्का बुलाया जाएगा। वहां:
    • आपकी पहचान की जांच
    • कागजों की दोबारा जांच
    • डॉक्टरी जांच
  4. चौथा चरण: आखिरी जांच में:
    • सभी असली कागजों की जांच
    • पुलिस जांच रिपोर्ट जमा करनी होगी
    • कुछ और जरूरी फॉर्म भरने होंगे

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. आवेदन की अवधि: 11 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक।
  2. आधिकारिक वेबसाइट: https://joinindiancoastguard.cdac.in
  3. आवश्यक दस्तावेज़:
    • फोटो और हस्ताक्षर।
    • शैक्षिक प्रमाणपत्र।
    • पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि)।
    • निवास प्रमाणपत्र।

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क:

  • सामान्य/OBC/EWS श्रेणी के लिए ₹300।
  • SC/ST के लिए नि:शुल्क। (किसी भी तरह की कोई फीस नही देनी)

परिणाम और मेरिट लिस्ट

हर चरण का परिणाम ICG की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं।

चिकित्सा मानदंड

उम्मीदवारों को ऊंचाई, वजन और शारीरिक फिटनेस सहित सभी निर्धारित चिकित्सा मानदंड पूरे करने होंगे। ये मानदंड ICG की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

प्रशिक्षण और वेतन

चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण INS चिल्का में होगा। नविक (जनरल ड्यूटी) और नविक (डोमेस्टिक ब्रांच) दोनों के लिए शुरुआती वेतन ₹21,700 (पे लेवल-3) है, जिसमें महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते शामिल हैं।

अन्य योजनाएं

Leave a Comment

Join WhatsApp!